फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad Murder:  भांजे से हुए विवाद में मामा की पीटपीट कर हत्या, हत्यारोपी मौके से भागे

Sat, 19 Nov 2022 11:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

एसपी देहात रणविजय सिंह का कहना है कि युवक की पीटपीट कर हत्या गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला खेड़ा रेहट गली निवासी 20 वर्षीय युवक की मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने पीटपीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी और उनके परिजन मौके से भाग गए। आक्रोशित परिजन ने युवक का शव आरोपियों के दरवाजे पर रखने के साथ ही गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो पुलिस से झड़प हो गई। एसपी देहात फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया। तब कहीं पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी।

ये है मामला 

मोहल्ला खेड़ा रेहट निवासी आशीष यादव के भांजे का मोहल्ले के ही गीतम सिंह के बच्चों से विवाद हुआ था। जिसे क्षेत्रीय लोगों ने शांत कराया था। शाम करीब चार बजे फिर से गीतम पक्ष से आशीष यादव का विवाद हो गया। मोहल्लों के लोगों ने इस विवाद को शांत करा दिया। इस बीच आरोपी पक्ष ने फायरिंग की थी। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। सूचना पर पुलिस भी पहुंची थी। लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। रात करीब साढ़े आठ बजे आशीष यादव मोहल्ले के ही कालीचरन की दुकान से कुछ सामान लेकर घर जा रहा था। गीतम पक्ष के लोगों ने आशीष यादव पर लाठी डंडे और लोहे की सरिया से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आशीष की हत्या की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें Agra Crime: नगर पंचायत अध्यक्ष पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, दर्ज हुए दो मुकदमे

भाग गए हत्यारोपी 

आरोपी और उनके  परिजन वहां से भाग गए। घटनास्थल से शव को उठाकर परिजन आरोपियों के दरवाजे पर ले गए। शव को आरोपियों के दरवाजे पर रखने के साथ ही उनकी गिरफ्तारी की मांग की। इसी दौरान पुलिस भी पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस शव को पोस्टमार्टम को भेजने की कार्रवाई करने लगी। तभी मृतक के परिजन ने विरोध करना शुरू कर दिया। सूचना पर एसपी देहात रणविजय सिंह मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया। एसपी देहात रणविजय सिंह का कहना है कि युवक की पीटपीट कर हत्या गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को टीम गठित कर दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें