फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चाचा ने मासूम का घोंटा गला, सरसों के खेत में मिला शव; कर्ज चुकाने को अगवा कर मांग रहे थे छह लाख की फिरौती

Wed, 20 Mar 2024 11:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

चीख पुकार के बीच दादा हुकुम सिंह बोले फोन पै मैंने पैसे देबे की कही हती, तौऊ मेई मौड़ी मार दई। इतना बोलते ही फफक पड़े और बेसुध हो गये। बताते चलें दादा हुकुम सिंह पर ही अपहरण कर्ताओं की पहली फोन काल आई थी। छह लाख की फिरौती मांगने पर रुपये देने की बात कही थी। 
विज्ञापन
चाचा ने मासूम का घोंटा गला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आगरा स्थित बाह के फरैरा गांव से लापता हुई पल्लवी (6) को सोमवार को उसके चाचा समेत दो लोगों ने गला घोंटकर मार डाला और घर से करीब एक किमी दूर सरसों के खेत में शव छुपा दिया। मासूम को अगवा कर अपहर्ता फोन पर छह लाख की फिरौती मांग रहे थे, सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा। 

विज्ञापन
Trending Videos

अपने घर के पास चंबल नहर किनारे खेल रही फरैरा के हरेन्द्र सिंह की बेटी पल्लवी सोमवार की दोपहर लापता हो गई थी। सुराग न लगने पर मंगलवार को पिता ने बाह थाने में बहला फुसलाकर अपहरण किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को ही परिजनों से तीन बार फोन काल पर छह लाख की फिरौती मांगी गई। 

बुधवार को सर्विलांस की मदद से पुलिस फिरौती मांगने वालों तक पहुंच गई। पुलिस पूछताछ में उन्होंने पल्लवी की हत्या किए जाने का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सरसों के खेत में छुपाए शव को बरामद कर लिया। पल्लवी के पहने कपड़े से ही उसके गले में फंदा कसा हुआ था। 

मासूम का शव बरामद होने पर बुधवार देर शाम डीसीपी पूर्वी अतुल शर्मा फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य संकलित किये। डीसीपी ने बताया कि दो लोगों ने मासूम की हत्या की है। उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कर्ज होने पर चुकाने के लिए फिरोती बसूलने के लिए अपहरण किया था। आरोपियों में मृतका का चाचा भी है।

मैंने कही पैसा दे देंगो, तौऊ मार दई
चीख पुकार के बीच दादा हुकुम सिंह बोले फोन पै मैंने पैसे देबे की कही हती, तौऊ मेई मौड़ी मार दई। इतना बोलते ही फफक पड़े और बेसुध हो गये। बताते चलें दादा हुकुम सिंह पर ही अपहरण कर्ताओं की पहली फोन काल आई थी। छह लाख की फिरौती मांगने पर रुपये देने की बात कही थी। 
विज्ञापन

पहली कक्षा में पढ़ रही थी पल्लवी
फरैरा की पल्लवी गांव के ही विद्यालय में पहली कक्षा में पड़ रही थी। अपहरण के बाद पल्लवी की हत्या की जानकारी से गांव के लोग अंदर तक हिल गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें