बाह। चंबल में मगरमच्छ का हैचिंग पीरियड शुरू होने को है, नेस्टिंग सीजन से लेकर हैचिंग पीरियड तक मगरमच्छ हमलावर हो जाते हैं। सोमवार को गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने मगरमच्छ के हमले से बेखौफ आस्था की डुबकी लगाई। ऊबड़-खाबड़ रास्तों से होकर बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए सिमराई, कैंजरा, नंदगवा आदि घाटों पर पहुंचे। नंदगवा, कैंजरा घाट पर सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था थी, यहां पुलिस तैनात दिखाई दी।