फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कहासुनी के बाद दो युवकों को मारा चाकू, घायल

Sun, 30 Jul 2023 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मामूली कहासुनी के बाद दो युवकों को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। चीतरा गांव में शनिवार की शाम जुबैर और नीशू की गांव निवासी राजू और चादं खां से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बाद में दोनों पक्षों के बीच इसको लेकर विवाद हो गया। आरोपी राजू और चांद खां ने जुबैर और नीशू पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें दोनों ही घायल हो गए। मामले में जुबैर के भाई नदीम आरोपी राजू और चांद खां के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें