फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मोबाइल छीनने की झूठी सूचना पर दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। मोबाइल फोन छिनैती की झूठी सूचना देने पर बाह पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। चित्राहाट के नगला सुरई गांव के सुनील और अंशुल ने 10 अक्तूबर को 112 नंबर डायल कर पुलिस को मोबाइल फोन छीने जाने की सूचना दी। सूचना पर हरकत में आई बाह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस की छानबीन में पता चला कि अंशुल मोबाइल कंपनी में काम करता था। काम के लिए कंपनी से मोबाइल मिले थे। दो महीने पहले अंशुल ने नौकरी छोड़ दी। पुलिस के मुताबिक कंपनी ने अपना कर्मचारी भेज कर शिवम से मोबाइल वापस ले लिया था। पुलिस जांच में मोबाइल छीने जाने की घटना झूठी मिली। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक बाह सत्यदेव शर्मा ने बताया कि मोबाइल छिनैती की झूठी सूचना पर पुलिस की अच्छी खासी कवायद हुई है। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें