फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशोरी को ले जाने के दोषी को दो साल की सजा

Fri, 18 Oct 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र से सात साल पहले एक किशोरी को ले जाने के दोषी को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट जितेंद्र मिश्रा ने दो साल की सजा सुनाई है। उस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन


थाना कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को 15 सितंबर 2017 को शिवम राजपूत निवासी नगला रते थाना कोतवाली ले गया था। किशोरी के पिता ने शिवम राजपूत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच करके शिवम के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई के लिए चार्जशीट न्यायालय में भेज दी।

मुकदमे की सुनवाई स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट जितेंद्र मिश्रा की कोर्ट में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से वादी, विवेचक, चिकित्सक, किशोरी सहित गवाहों ने कोर्ट में गवाही दी। गवाही के आधार पर शिवम को किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का दोषी पाया गया। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट जितेंद्र मिश्रा ने शिवम राजपूत को दो साल की सजा सुनाकर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें