दो साल के बच्चे की कार के रौंदने से दर्दनाक मौत हो गई। मासूम घर के बाहर खेल रहा था इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना शाहगंज के वायु विहार में दो साल का हर्षित घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार उस पर चढ़ गया। इस हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।