फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो महिलाएं मलेरिया पॉजिटिव, पांच में टाइफाइड की हुई पुष्टि

Sat, 26 Aug 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में मौसम की मार से लोग परेशान हैं। जिला अस्पताल पर मरीजों की कतार लग रही है। दो महिलाओं में मलेरिया पॉजीटिव पाया गया है। वहीं पांच मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पर सुबह से ही मरीजों की कतार लगी रही। ओपीडी बंद होने तक 1114 मैरिज जिला अस्पताल पर पहुंचे। मरीजों की संख्या अधिक होने से काउंटर पर लाइन लग गई। मरीजों को 1 घंटे तक का समय पर्चा बनवाने में लग गया। सबसे अधिक भीड़ संक्रामक रोग विभाग में रही। बुखार के सबसे अधिक मरीज आए। बुखार से पीड़ित 181 मरीजों की रक्त की जांच की गई। जिसमें कलावती निवासी तरसी, कुसुम निवासी क्याम्पुर सोरोंजी मलेरिया संक्रमित पाई गईं। 5 मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि हुई। डायरिया के 53, सांस के 67 मरीज आए। नेत्र रोग विभाग में भी मरीजों की भीड़ रहीं। 100 से अधिक मरीज आंखों की समस्या लेकर पहुंचे। गर्भवती महिलाओं ने भी प्रसव पूर्व अपनी जांच कराई।


मरीजों की बात-
- मुझे बुखार आ रहा है। पूरे शरीर में दर्द है। सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। एक घंटा अस्पताल में आए हो गया है। फरीदा बेगम, मरीज।
- मेरे पेट में दर्द हो रहा है। शरीर में दर्द है। सांस लेने में दिक्कत हो रही है। अस्पताल आए डेढ़ घंटा हो गया है। अभी तक नंबर नहीं आया है। सीताराम, मरीज।
विज्ञापन
विज्ञापन



- इस समय मौसम बदल रहा है। जिससे बीमारियां फैल रही हैं। इस मौसम में खान पान एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। संजीव सक्सेना, सीएमएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें