फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मोबाइल धान मशीन की चपेट में आकर दो महिलाएं घायल, रेफर

Fri, 24 Feb 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य के जारी गांव में बृहस्पतिवार को मोबाइल धान मशीन की चपेट में आने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने हालत गंभीर देख दोनों को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। जारी गांव में बृहस्पतिवार को एक युवक मोबाइल धान मशीन लेकर पहुंचा था। गांव में पहली बार मोबाइल धान कूटने की मशीन आने पर ग्रामीण उसे देखने के लिए एकत्रित हो गए। कुछ ग्रामीण कूटवाने के लिए धान लेकर पहुंचे। मशीन से धान की कूटाई की जा रही थी, तभी गांव निवासी भगवान श्री (40) उसकी चपेट में आ गई गिर गई। उसे बचाने का पास में खड़ी मूर्ति देवी (40) ने प्रयास किया तो वह भी मशीन की चपेट में आ गई। चालक ने जबतक मशीन को बंद किया, दोनों महिलाएं घायल हो चुकी थी। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस जबतक मौके पर पहुंची चालक मशीन लेकर मौके से जा चुका था। दोनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों की हालत गंभीर देख उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मोबाइल धान मशीन को क़ब्जे में ले लिया गया है। चालक मौके से भाग गया था। उसके बारे में जानकारी की जा रही है। अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें