फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: खरीदारी करने जा रहीं दो महिलाओं कार ने रौंदा, एक की मौत

Thu, 27 Oct 2022 01:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

दोनों महिलाएं भाई दूज के लिए खरीदारी करने बाजार जा रहीं थीं। एनएच-2 पर मंडी के नजदीक कार ने दोनों को टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में एनएच-2 पर मंडी के नजदीक खरीदारी करने जा रहीं दो महिलाओं को तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर घायल हो गई।

कपड़े खरीदने जा रहीं थी बाजार  

सिकंदरा क्षेत्र के कबीर महल निवासी वीर सिंह मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी प्रीती (25) पड़ोसी रानी देवी के साथ मंगलवार शाम करीब आठ बजे कपड़े खरीदने के लिए बाजार जा रही थी। सिकंदरा मंडी के पास हाईवे पर गांव से कार लेकर युवक आ रहा था। तेज रफ्तार कार ने दोनों महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में प्रीति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रानी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंकदरा पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मलपुरा में हुआ हादसा 

दूसरा हादसा आगरा किले के पास मंगलवार की रात करीब आठ बजे हुआ। मलपुरा के गांव मिर्जापुर के कप्तान सिंह आगरा में खरीदारी करने आए थे। बिजलीघर बस स्टैंड की ओर जाते वक्त किले के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। थाना रकाबगंज पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। 

तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया

सिकंदरा में हादसे में मृत प्रीति के तीन बच्चे हैं। सबसे छोटी कनक चार साल की है, जबकि सोनाक्षी चार व ललित सात साल का है। मां की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। घरवाले बच्चों को समझा रहे थे कि मां कुछ देर बाद बाजार से लौट आएगी। वीर सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के युवक ने अपने रिश्तेदार की कार से हादसा किया है। वह कार चलाना भी ठीक से नहीं जानता है। इंस्पेक्टर सिकंदरा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें