फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter: पुलिस के सामने छूटे बदमाशों के पसीने, दो के लगी पैर में गोली; चार शातिर दे गए पुलिस को चकमा

Fri, 08 Mar 2024 09:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वाहन चोरों को पकड़ने के लिए उन्हें घेर लिया। खुद को  घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिए। जवाबी कार्रवाई में बदमाशों के पसीने छूट गए। दो वाहन चोरों के पैर में गोली लगी। इस दौरान उनके चार साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
 
विज्ञापन
कासगंज एनकाउंटर: मुठभेड़ स्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में सिढ़पुरा एवं पटियाली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ में दो वाहन चोर गिरफ्तार किए हैं। मुठभेड़ के दौरान इन दोनों वाहन चोरों के पैर में पुलिस की गोली लगी है। इस दौरान चार अन्य वाहन चोर भाग गए। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों घायल वाहन चारों को प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। उनके कब्जे से दो बाइक, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन


 एएसपी राजेश भारतीय ने बताया कि सिढ़पुरा एवं पटियाली पुलिस संयुक्त बुधवार की रात में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पटियाली-सिढ़पुरा मार्ग पर पटियाली की ओर से आते हुए दो बाइकों पर तीन-तीन युवक सवार होकर जाते दिखे। सिढ़पुरा इंस्पेक्टर राधेश्याम एवं पटियाली इंस्पेक्टर गोविंद वल्लभ शर्मा ने जब उन्हें रोका तो बदमाश बाइक मोड़कर भागने की कोशिश करने लगे। साथ ही उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग भी कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। 

पुलिस की गोली वाहन चोर शिवरतन निवासी रतनपुर पटियाली एवं प्रवल निवासी गांव पावलडेरा गंजडुंडवारा के पैर में लगी। दोनों वाहन चोर पैर में गाली लगने के बाद बाइक सहित मौके पर गिर पड़े। उनके चार अन्य साथी वाहन चोर अंधेरा का फायदा उठाते हुए भाग गए। पुलिस ने घायल हुए दाेनों वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल भेजा। अस्पताल में उपचार के बाद वाहन चोरों को पुलिस ने जेल भेज दिया। एसपी राजेश भारतीय ने बताया कि दोनों ही वाहन चोरों पर मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन


वाहन चोर शिवचरन पर बलवा, हत्या का एक मामला दर्ज है। जबकि तीन वाहन चोरी के मामले पटियाली और सिकंदरपुर वैश्य थाने में दर्ज हैं। बदमाश प्रबल उर्फ दीपू पर वाहन चोरी के तीन मामले पटियाली और सिकंदरपुर वैश्य थाने में दर्ज हैं। दोनों ही आरोपियों पर पुलिस मुठभेड़ का मामला थाना सिढ़पुरा में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें