फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चोरी के माल के साथ दो चोर गिरफ्तार

Mon, 01 Jan 2024 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पांच दिन पूर्व एटा जनपद के गांव करतला में एक मकान से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो चोरों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक तमंचा के साथ चाकू भी बरामद किया है। आरोपियों को जेल भेजने के लिए पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

एटा जिले के करतला गांव में बीते 27 दिसंबर को एक मकान में चाेरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पीड़ित गृहस्वामी ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सिढ़पुरा पुलिस ने चांदपुर बंबा के पास से चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक तमंचा और एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने करतला में चोरी की वारदात को कबूला। आरोपियों ने अपने नाम साहिल और औसाफ निवासी करतला थाना बागवाला जनपद एटा बताया। वहीं उनके पास से चोरी किए गए बर्तन व अन्य माल बरामद किया।
थाना प्रभारी बीपी गिरि ने बताया कि चेकिंग के दौरान आरोपियों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें