कासगंज। पटियाली पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है, उनको जेल भेज दिया गया है। बताया गया कि क्षेत्र के थाना गांव में 12 अप्रैल की रात्रि राजीव गुप्ता के घर में गांव के ही हिमांशु व तीन अन्य साथी घुस आए। उन्होंने घर में रखी पीतल की थाली, लोटा, सोने-चांदी के आभूषण आदि चोरी कर ले गए। सुबह उनकी आंख खुली तो घर में सामान बिखरा पड़ा मिला। आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। राजीव ने हिमांशु व तीन अन्य साथियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार की शाम हिमांशु व अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया। आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।