फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो किशोर निकले डेंगू संक्रमित, 4 में टाइफाइड की पुष्टि

Fri, 27 Oct 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा। 2 किशोर डेंगू संक्रमित निकल आए। संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 197 पर पहुंच गया। चार मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि हुई। जिला अस्पताल पर मरीजों की कतार लगी रही। निजी चिकित्सकों के यहां भी भीड़ रही।
विज्ञापन

रेलवे काॅलोनी निवासी आर्यन (16) को बुखार की शिकायत होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हो गई। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कर लिया। तरुन भारद्वाज (16) को बुखार की पुष्टि होने पर परिजन निजी चिकित्सक के पास ले गए जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई।
जिला अस्पताल पर सुबह से ही मरीजों की कतार लग गई। ओपीडी बंद होने तक 953 मरीज अस्पताल आए। जिससे काउंटर पर भीड लग जाने से मरीजों को पर्चा बनवाने में दिक्कत हुई। सबसे अधिक भीड संक्रामक रोग विभाग में रही। 141 मरीज बखार से पीडित होकर अस्पताल पर पहुंचे। इन मरीजों की रक्त की जांच कराई गई। इसके अलावा 37 मरीज डायरिया के तथा 44 मरीज सांस के पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें