फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अलग-अलग स्थानों से दो किशोरी व एक युवती लापता

Fri, 30 Aug 2024 02:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में तीन अलग-अलग स्थानों से दो किशोरी के साथ एक युवती लापता हो गईं। इन मामलों में उनके परिजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज मामले में लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस लापता हुए लोगों के बरामदगी करने में जुटी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र में दो स्थानों से एक किशोरी व एक युवती लापता हो गई। 27 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे किशोरी अशोक नगर टेंपों स्टैंड से गायब हुई। परिजन के तलाशने पर भी उसका कही कोई पता नहीं चला। किशोरी के न मिलने से परिजन परेशान हो गए। उसके फोन नंबर पर संपर्क किया लेकिन उससे बात नही हो सकी।
वहीं क्षेत्र के एक गांव से 24 अगस्त को आरोपी एक युवती को अगवा कर कहीं ले गए। लोगों से पूछताछ करने पर जानकारी हुई कि अलीगढ़ जनपद के पाली मुकीमपुर निवासी विवेक, खुशवंत और राज का नाम सामने आया उसे बहला फुसला कर ले गए है।
विज्ञापन

सहावर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से उसका पड़ोसी एक किशोरी को बहला फुसलाकर कहीं ले गया। मामले में किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी राजेश कुमार भारती ने बताया कि लापता किशोरियों व युवती के बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है। सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें