आगरा। मां गायत्री बैडमिंटन प्रीमियर लीग (एमजीबीपीएल) के नौवें सत्र का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। 100 फुटा, वायु विहार रोड स्थित एकेडमी में 22 नवंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में चार टीमें खिताब के लिए मुकाबला कर रही हैं। पहले दिन एलपी स्टॉर्म्स और पुचकू स्मैशर्स ने जीत की शुरुआत की। एलपी स्टॉर्म्स ने एससी ब्लास्टर्स को 15-8 से हराया। वहीं, पुचकू स्मैशर्स ने आरएस वॉरियर्स को 17-6 से शिकस्त दी। लीग का फाइनल मुकाबला 22 नवंबर को दोपहर तीन बजे खेला जाएगा। प्रतियोगिता में एससी कुलश्रेष्ठ, ऋषि शर्मा, राजेश शर्मा, लालता प्रसाद सारस्वत, बृज बल्लभ सारस्वत, लालता प्रसाद सारस्वत, ऋषि शर्मा, अजय सारस्वत, संतोष तिवारी, राहुल मंगल और आदित्य सारस्वत शामिल हैं।