आगरा। त्योहारों पर रेलवे ने नौ विशेष ट्रेनों के संचालन और अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है। इनमें से दो ट्रेनों का ठहराव ईदगाह स्टेशन पर होगा। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 09731 खातीपुरा-रंगिया स्पेशल 14 नवंबर को खातीपुरा से चलेगी। यह ट्रेन सुबह 11:40 बजे ईदगाह स्टेशन पहुंचेगी और 11:45 बजे रवाना होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09732 रंगिया-खातीपुरा स्पेशल 16 नवंबर को रंगिया से चलेगी। यह शाम 5:35 बजे ईदगाह पहुंचेगी और 5:40 बजे रवाना होगी। भरतपुर, बांदीकुई होते हुए रात 11:40 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।