फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करहल पुलिस ने मादक पदार्थ के दो तस्कर किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना पुलिस ने मंगलवार की रात चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बताया कि वह लोग नशीले पदार्थ की तस्करी करते हैं। उनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये कीमत का अफीम का डोरा बरामद हुआ। मुकदमा दर्ज करने के बाद बुधवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल सिंह को सूचना मिली कि घिरोर रोड रेलवे पटरी के पास मादक पदार्थ के तस्कर मौजूद हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो तस्कर वहां से भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने दो तस्करों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से करीब 47 किलोग्राम अफीम का डोरा बरामद हुआ। पूछताछ में अपने नाम संजय उर्फ रिंकू निवासी नगला धर्म थाना करहल, केदार सिंह निवासी मोहल्ला बाग वृंदावन करहल बताया। आरोपियों ने नशीला पदार्थ तस्करी किए जाने की बात कबूल की। एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये होगी। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा गया है।
मंगलवार को इंस्पेक्टर कोतवाली अपराध अरविंद सिंह को सूचना मिली कि नगला कीरत में आंबेडकर नगर तिराहा के पास संदिग्ध युवक मौजूद है। पुलिसकर्मियों ने हिरासत में लेकर तलाशी ली तो कब्जे से करीब 200 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। पुलिस ने कोतवाली लाकर पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम दीपू कश्यप निवासी काशीराम कालोनी बताया। बुधवार को उसे जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें