फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से मिलने पहुंची दो बहनों के मामले में जिला प्रशासन ने स्पष्ट की स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्माष्टमी के मौके पर वृंदावन आगमन के दौरान दो बहनें श्वेता और सोनी अपने पिता के साथ सीएम से मिलने पहुंच गई। मुलाकात न होने पर बहनें क्षुब्ध थी और रोने लगीं। जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ। कासगंज के जिला प्रशासन को जब मामले की जानकारी हुई तो तहकीकात शुरू हुई। डीएम ने जांच कराने के बाद बताया है कि दोनों बहनों के परिवार से जुड़े मामले की शिकायत का निस्तारण माह मई में हो चुका है और बैनामा निरस्तीकरण के लिए सिविल न्यायालय से कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि दोनों बहनों के पिता सुनील कुमार निवासी बजीरपुर ने 7 मई को बैनामा धोखाधड़ी से कराए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। इस मामले की जांच कराई गई। जांच के मुताबिक 25 अक्टूबर 2013 को बहनों के पिता सुनील कुमार ने बैनामा रंजना विमल को 5 लाख रुपये में किया। जिसका कब्जा भी दिया गया। इस बैनामे का एक वाद सिविल जज न्यायालय में चला। जहां से सुनील कुमार ने स्वयं ही बिना शर्त अपने वाद को वापस ले लिया। इस भूमि की क्रेता रंजना विमल ने भूमि की बिक्री पुन: 14 नवंबर 2019 को ऊषा कुमारी को कर दी। इस बिक्री के बैनामें में बहनों के पिता सुनील कुमार स्वयं गवाह बने हैं। जांच में ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया जिसमें बैनामा करने में धोखाधड़ी हुई हो। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बैनामा विक्रय पत्र को निरस्त करने का अधिकार सिविल न्यायालय को है। फर्जी बैनामा के संबंध में सिविल न्यायालय में वाद दायर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें