फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो सगे भाइयों ने बहन को नहर में दिया धक्का

Sat, 24 Aug 2024 02:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में शुक्रवार की देर शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। इस घटना में दो सगे भाई अपनी बहन को अलीगढ़ से साथ लेकर आए। इसके बाद युवती को खडिया पुल से हजारा नहर में फेंक कर भाग गए। यह देखकर स्थानीय लोगों ने किसी तरह युवती को बाहर निकाला। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर शाम कोतवाली कासगंज अंतर्गत हजारा नहर के खडिया पुल पर से दो युवकों ने एक युवती को हजारा नहर में धक्का दे दिया। इसके बाद मौके से भाग गए। यह देखकर स्थानीय लोगों ने शोर मचाया तो कुछ युवक नहर में कूद गए और युवती को बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब युवती के संभलने के बाद उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अलीगढ़ के थाना छर्रा अंतर्गत गांव सिरौली की रहने वाली है। उसे उसके दोनों सगे भाई अलीगढ़ से कासगंज लेकर आए। यहां पुल के नजदीक आकर अचानक उसे धक्का दे दिया। इस मामले में सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि युवती पीआरवी को नहर के किनारे मिली थी। उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि वह अलीगढ़ की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें