लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या और तबलीगी से लौटे लोगों से आगरा में सामुदायिक सक्रमण का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में जिला प्रशासन ने देर रात दो प्राइवेट मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल रुनकता स्थित मूलचंद मेडिसिटी में 107, नयति हॉस्पिटल सिकन्दरा में 60 और शहीद नगर स्थित चाणक्य होटल में 40 कमरों का क्वारंटाइन सेंटर बनाया है। डीएम प्रभू एन सिंह ने बताया दिल्ली जमात से लौटे 104 लोगों को एक रिजॉर्ट में क्वारंटाइन किया है। इनमें 28 की जांच कराई है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने 200 बेड का क्वारंटाइन सेंटर नेमीनाथ होम्योपेथिक मेडिकल कॉलेज एत्मापुर में बनाया था। 45 कमरों का एक क्वारंटाइन सेंटर कैंट स्थित होटल में बनाया है। इनके अलावा 40 बेड क्वारंटाइन के लिए एसएन हॉस्पिटल में उपलब्ध हैं। अब तक 40 से अधिक लोग क्वारंटाइन में रखे गए हैं।