फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिजली गिरने से दो पालतू पशुओं की मौत

Thu, 27 Jun 2024 03:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम बहोरा में बिजली गिरने से दो पशुओं की मौत हो गई । दोनों पशुओं का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

ग्राम बहोरा निवासी राज कुमार अपने खेत पर मुंगफली खोद रहा था। उनकी पालतू गाय कुछ ही दूरी पर घास खा रही थी तभी अचानक तेज़ आवाज़ के साथ बिजली गाय के ऊपर गिर पड़ी और गाय की मौके पर ही मौत हो गई। इसी गांव के ही निवासी भगवान सिंह की भैंस घर के बाहर पेड़ के नीचे बंधी हुई थी तभी भेंस के ऊपर बिजली गिरी। जिससे उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन किया। उपजिलाधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि नियम अनुसार पीड़ितों की मदद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें