फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अशोक कुमार जैन की आंखों से दो लोग देखेंगे दुनिया

विज्ञापन
अशोक कुमार जैन
विज्ञापन
आगरा। कमला नगर कर्मयोगी एन्क्लेव निवासी अशोक कुमार जैन (78) की आंखों से दो नेत्रहीनों की दुनिया रोशन होगी। निधन के बाद परिजन ऋषभ जैन और कुशाग्र जैन ने समाजसेवी राजू गोधा और संदेश जैन से संपर्क कर एसएन मेडिकल कॉलेज में नेत्रदान कराया। नेत्र बैंक प्रभारी डॉ. शेफाली मजूमदार ने बताया कि दो नेत्रहीनों को एक-एक कॉर्निया लगाई जाएगी। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन, संयोजक सुनील कुमार जैन, सुनील विकल, राजीव अग्रवाल, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. रमेश धमीजा, डॉ. बीके अग्रवाल, अमरेंद्र जैन ने अन्य लोगों से भी नेत्रदान अभियान से जुड़ने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें