फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Wed, 12 Jul 2023 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र में दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। ढोलना क्षेत्र में लघुशंका के लिए जा रहे युवक की वाहन की टक्कर से जान चली गई। इसके अलावा सोरोंजी क्षेत्र में कार सवार युवक की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वह अपनी पत्नी को कानपुर छोड़कर लाैट रहा था।
विज्ञापन



ढोलना क्षेत्र में सिकंद्राराऊ मार्ग पर हुए सड़क हादसे में मौत का शिकार अमांपुर क्षेत्र के गांव जाटऊ निवासी कमल सिंह (28) हुआ है। वह अपनी बहन तुलसा देवी निवासी पथरेकी के यहां रह रहा था। देर रात्रि वह घर के बाहर सो रहा था। पेशाब के लिए वह सड़क किनारे पहुंच गया। तभी उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना पर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के शव का पंचनामा करने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


दूसरा सड़क हादसा सोरोंजी क्षेत्र के गोला कुआं पर हुआ। सड़क हादसे में बुलंदशहर के खुर्जा की न्यू शिवपुरी निवासी विशाल अत्री (31) की मौत हो गई। वह अपनी पत्नी ऊषा को कानपुर छोड़कर कार से अपने घर जा रहा था। सोमवार देर रात्रि अज्ञात वाहन ने उसकी कार में टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन





दो माह पहले हुई थी शादी
सड़क हादसे में मौत का शिकार हुआ बुलंदशहर के खुर्जा निवासी विशाल अत्री पेशे से वकील था। उसकी शादी दो माह पूर्व आगरा निवासी ऊषा से हुई थी। ऊषा कानपुर में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। उसे छोड़कर वह अपने घर वापस आ रहा था। ऊषा को यह नहीं पता था कि वह कानपुर उसे छोड़कर नहीं जा रहा हैं, उसका साथ जिंदगीभर के लिए छूट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें