बाह। बासौनी के हरलालपुरा गांव में महिला और बाह के चमरौआ गांव में पुरुष ने शुक्रवार को गृहक्लेश में आत्मघाती कदम उठा लिया। हरलालपुरा की मार्गश्री ने बहू से झगड़ा होने पर शुक्रवार की सुबह 8 बजे जान देने के लिए घर में रखी कीटनाशक की गोलियां खा लीं। मुंह से उल्टी के साथ झाग निकलने पर घबराए परिजन इलाज के लिए बाह सीएचसी पर ले पहुंचे। इधर बाह के चमरौआ गांव में प्रदीप कुमार ने गृहक्लेश में घर पर रखे कीटनाशक को पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन इलाज के लिए बाह सीएचसी पर लेकर पहुंचे। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया।