फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: हाईवे में ट्रक और रोडवेज बस में भिड़ंत, दो यात्रियों की मौत, छह घायल, दिल्ली से आगरा आ रही थी

Mon, 20 Mar 2023 11:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में सोमवार की सुबह बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में दिल्ली हाईवे पर सोमवार की तड़के रोडवेज बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। बस में सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 6 सवारियां घायल हो गईं। ग्रामीणों ने नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस बाह डिपो की थी। वह दिल्ली से आगरा आ रही थी। 

सराय काले खां से सवारियां लेकर आ रही थी

पुलिस ने बताया कि बाह डिपो की बस दिल्ली के सराय काले खां से सवारियां लेकर आगरा आ रही थी। तड़के करीब 4:30 बजे अरसेना के कट पर ट्रक के मुड़ते वक्त पीछे से बस टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चीख-पुकार मच गई। आगे बैठी सवारियां गंभीर घायल हो गईं। अंधेरा होने के कारण यात्री बस से कूद भी नहीं सके। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया

हादसे में अगली सीट पर बैठे फिरोजाबाद निवासी बबलू (35) पुत्र मुख्तार अली और सुल्तानपुर निवासी वरुण पांडेय (32) पुत्र सतीश चंद्र पांडेय की मौके पर मौत हो गई। अन्य 6 यात्री घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ग्रामीणों की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। कुछ सवारियां प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य को रवाना हो गईं। पुलिस ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजन को सूचना दे दी गई है।

दिव्यांग बबलू के परिजन बेहाल

हादसे में मृत बबलू दिव्यांग थे। परिजन ने बताया कि वह घर पर ही परचून की दुकान चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। पत्नी नगीना और तीन बच्चे हैं। दिल्ली में अपने भाइयों से मिलकर लौट रहे थे। बबलू की मौत की खबर मिलने पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। वह रो-रोकर बेहाल हो गए। वरुण दिल्ली में जॉब करते थे और अपने घर सुल्तानपुर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें