फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिल्ली से आ रही रोडवेज बस में दो यात्री जहरखुरानी का शिकार

Fri, 03 Nov 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दिवाली का पर्व नजदीक आते ही जहरखुरान भी सक्रिय हो गए हैं। बृहस्पतिवार को दिल्ली से आ रही रोडवेज बस में जहरखुरानों ने दो यात्रियों के साथ जहरखुरानी कर उनका सामान पार कर दिया। रोडवेज कर्मियों ने दोनों यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी पाकर युवकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। इनमें एक युवक सोरोंजी कासगंज व दूसरा एटा का रहने वाला है। जहरखुरानी का शिकार एटा के गांव लखेरा निवासी सोवेंद्र एवं सोरोंजी के प्रह्ललादपुर निवासी मुकेश को बनाया गया। सोवेंद्र दिल्ली के मोतीनगर में पेंटिंग का कार्य करता है। वह दिल्ली से कासगंज के लिए बस में सवार हुआ। रास्ते में जहरखुरानों उसके साथ जहरखुरानी की वारदात काे अंजाम दिया और उसका सामान लेकर रफूचक्कर हो गए। उसकी मां वीरवती ने बताया कि रोडवेज कर्मी ने फोन कर उन्हें जानकारी दी थी कि उनका बेटा सोवेंद्र बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती है। सूचना पर वह व परिजन अस्पताल पहुंच गए। सोवेंद्र देर शाम तक अचेत अवस्था में था। वहीं होश आने पर मुकेश ने बताया कि उसे बस में एक सहयात्री महिला ने चाय में कुछ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद वह उसे होश नहीं रहा। उसे अस्पताल पहुंचकर होश आया।
विज्ञापन


यह बरतें सावधानी:
- यात्रा करते समय किसी अनजान से मित्रता न करें
- प्रसाद या अन्य के रूप में दिए गए खाद्य पदार्थ को न खाएं
- चाय या अन्य किसी पेय पदाथ को न पियें
- अपनी यात्रा के बारे में किसी से शेयर न करें

वर्जन:
बस में पर्व आते ही जहरखुरान भी सक्रिय हो जाते हैं। बसों में जागरूकता के लिए स्लोगन लिखवाए गए हैं। जहरखुरानों से सावधान, किसी के द्वारा दी गई वस्तु न खाएं। यात्रा के दौरान यात्रियों को जागरूक रहने की जरूरत है। जहरखुरानी का शिकार होने पर कर्मियों को पीड़ित यात्री को अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे उचित इलाज मिल सके। - विजय कुमार गंगवार, एआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें