फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: ईदगाह से भरतपुर तक एक सितंबर से रोजाना चलेंगी दो पैसेंजर ट्रेन, यहां देखें समय सारणी

Sat, 06 Aug 2022 01:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

रविवार को छोड़कर गाड़ी संख्या (01901/01902) ईदगाह-भरतपुर-ईदगाह अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल, ईदगाह से एक सितंबर से रोजाना चलेगी। इससे दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा से भरतपुर तक दैनिक सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। कोरोना फैलने की आशंका में बंद की गई ईदगाह-भरतपुर पैसेंजर एक सितंबर से फिर सुबह और शाम संचालित होगी। इससे अछनेरा, बिचपुरी, रायभा के लोगों को काफी राहत होगी। 

रविवार को छोड़कर प्रतिदिन चलेंगी

गाड़ी संख्या (01901/01902) ईदगाह-भरतपुर-ईदगाह अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल, ईदगाह से एक सितंबर से रविवार को छोड़कर प्रतिदिन चलेगी। इसमें एक एसएलआर व छह सामान्य कोच होंगे। इसी तरह गाड़ी संख्या (01907/01908) ईदगाह-भरतपुर-ईदगाह अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल भी रविवार के अलावा पूरे सप्ताह संचालित होगी। 

ये रहेगा समय 

पहली पैसेंजर ईदगाह से सुबह 5:35 बजे चलकर बिचपुरी, रायभा, अछनेरा, चिकसाना, इकरन, नोह बछामदी होकर 6:40 बजे भरतपुर पहुंचेगी। यह गाड़ी भरतपुर से सुबह 7:10 बजे चलकर 8:20 बजे ईदगाह पहुंचेगी। इसी तरह दूसरी पैसेंजर रात्रि 8:25 बजे चलकर बिचपुरी, रायभा, अछनेरा, चिकसाना, इकरन, नोह बछामदी होकर रात्रि 9:40 बजे भरतपुर पहुंचेगी। यही गाड़ी भरतपुर से रात 10:40 बजे चलकर 11:55 बजे ईदगाह पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें