फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी डंडे

Mon, 18 Mar 2024 01:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाने के कुर्रा क्षेत्र के ओन्हा गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हुए। एक पक्ष के लोगों ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के बाद दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुर्रा क्षेत्र के ओन्हा गांव निवासी भगत सिंह और प्रदीप सिंह के बीच बीते 14 मार्च की शाम को बटाई की जमीन की लेवलिंग कराने की बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले।
विज्ञापन

मारपीट में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए। भगत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके खेत की लेवलिंग का काम अभी अधूरा है, इसबीच प्रदीप उर्फ तोते ट्रैक्टर लेकर चला गया। उन्होंने जब उससे पूछा तो वह गाली गलौज करने लगा, साथ ही फोन करके अपने कुछ साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में अर्जुन सिंह, धम्मी, श्याम पाल सिंह लाठी डंडा और लाइसेंसी बंदूक लेकर मौके पर पहुंच गए। साथ ही भगत सिंह पर हमला कर उन्हें पीटने लगे।
इस दौरान आरोपी सिर में पाना मारकर भगत सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। दूसरे पक्ष से प्रदीप ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि ओन्हा गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह के खेत में लेवलिंग कर रहा था। इस पर भगत सिंह ने उसका रास्ता रोक खेत की लेवलिंग करने के लिए दबाव बनाए। मना करने पर वो उसे जान से मारने की धमकी दिए। साथ ही ट्रैक्टर से चाबी निकाल लिए।
विज्ञापन

इसके साथ ही लोहे की सरिया से उसके सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल किए। ओन्हा निवासी धर्मेंद्र, सुरजीत भी मौके पर पहुंचकर उसको पीटने लगे। वहां आए उनके चचेरे भाई अर्जुन को भी हमलाकर घायल किया गया। गंभीर रूप से घायल चचेरे भाई को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें