फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर में भूसे की धुंध जाने के विवाद में भिडे़ दो पक्ष, फायरिंग

Thu, 09 May 2024 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव।
विज्ञापन

गांव गोविंदेपुर में थ्रेसिंग के दौरान भूसे की धुंध घर में जाने को लेकर दो पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। जमकर मारपीट हुई और कई राउंड फायरिंग भी हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक आरोपी भाग गए थे। दरोगा ने आठ नामजद सहित 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गोविंदेपुर निवासी कमलेश यादव बुधवार की रात अपने खेत में गेहूं की थ्रेसिंग करा रहे थे। भूसा की धुंध गांव निवासी ब्रजेश कुमार के घर में जा रही थी। ब्रजेश की घर में शादी कार्यक्रम के चलते काफी लोग आए हुए थे। धुंध के इस विवाद को लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए और उनके बीच जमकर लाठी डंडा चले। विवाद के दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई। सूचना मिलने के बाद एसआई सत्यप्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और जांच की। ब्रजेश कुमार, राम रतन, विवेक कुमार, पतरौल, रामदीन दूसरे पक्ष के कमलेश यादव ,विनोद कुमार, रामपाल और 10 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें