कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के नगला पीर में ग्रामीण पर जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी को संरक्षण देना दो लोगों को भारी पड़ गया। पुलिस ने संरक्षण देने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नगला पीर निवासी रामरहीस पर 14 जून को गांव के ही अनेक सिंह, संजय, जुगेंद्र, बबलू, राजीव, धीरज, सुघड़ सिंह व अंजू ने जानलेवा हमला किया। मामले में रामरहीस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें फरार आरोपी राजीव को भोला निवासी नगला विरकी गंगीरी और मुनीश निवासी नगला पीर ने अपने घर में संरक्षण दिया था। जिसके चलते पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। जानकारी होने पर पुलिस ने संरक्षण देने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।