फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर में घुसकर महिला को पीटने के मामले में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के नगला भीम गांव में एक महिला की घर में घुसकर पिटाई की गई। इस मामले में महिला ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगला भीम ग्राम निवासी बेबी का कहना है कि वह 3 जनवरी को घर में अकेली थी। तभी गांव के ही यशपाल व अंगूरी देवी उसके घर में घुस आए। दोनों घर में घुसकर गालियां देने लगें। जब उसने विरोध किया जो दोनों ने उसकी पिटाई कर दी। उसकी चीख पुकार सुनकर अन्य लोग घटनास्थल का रुख किया, लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। बेबी ने घटना के बाबत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें दोनों को नामजद किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें