फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: 'बेकसूरों को फंसाने के लिए जेब में चरस रखकर घूम रहे हैं दरोगा', आरोप लगाकर युवकों ने बनाया वीडियो

Mon, 26 Dec 2022 05:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दो युवक और पुलिसकर्मी नोकझोंक कर रहे हैं। युवक आरोप लगा रहे हैं कि दरोगा की जेब में चरस है। हालांकि दरोगा इससे साफ इनकार कर रहे हैं।  
विज्ञापन
दो युवकों ने बनाया वीडियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जिले के सकरौली थाना की जरानी चौकी पर शुक्रवार की रात पुलिसकर्मियों और खनन करने वालों के बीच खूब नोकझोंक हुई। इसका एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें दरोगा पर चरस लेकर घूमने और फंसाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में दो युवक और एक दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो बनाने वाले कह रहे हैं कि आरक्षी अजय यादव व कुलदीप सिंह चरस लेकर आए हैं। युवकों ने कहा कि चरस मेरी जेब में रखने की हिम्मत कैसे पड़ गई?  दोनों दरोगा की जेब में चरस होने की बात कह रहे हैं। दरोगा से चरस दिखाने की बात कहते हैं। 

दरोगा ने चरस होने से किया इनकार 

दरोगा ने कहा कि उनकी जेब में चरस नहीं है। हालांकि उन्होंने अपनी जेब नहीं दिखाई। दरोगा एसएसपी को फोन लगाकर शिकायत करने और थाने पर चलने की बात कहते हैं। वहीं युवकों का आरोप है कि डंपर चलाने पर पुलिस द्वारा 10 हजार रुपये की मांग की गई, जबकि पांच हजार रुपये दिए जा चुके हैं। इसके बाद डंपर चालक को पीटने की बात भी कही जा रही है। 

थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जरानी के पास से ही खनन किया जा रहा है। इसकी जानकारी होने पर पुलिसकर्मियों ने दरोगा अभिमन्यु शर्मा को बुलाया था। जब खनन माफियाओं पर कार्रवाई की जाने लगी तब गलत आरोप लगाते हुए वीडियो बनाई गई। इसको वायरल किया गया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें