फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी के स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर दो लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। एक ओर जहां डीएपी के लिए किसान परेशान हैं तो वहीं उर्वरक विक्रेता गड़बड़ी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी के निरीक्षण के दौरान दो दुकानों पर उर्वरक के स्टॉक में गड़बड़ी पाई गई। इसके बाद उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह गढ़िया स्थित एनएसीओएफ के नाम से संचालित उर्वरक की दुकान पर पहुंचे। डीएपी की मांग को देखते हुए सबसे पहले जिला कृषि अधिकारी ने डीएपी की उपलब्धता चेक की। इस दौरान पाया कि फर्टिलाइजर मैनेजमेंट सिस्टम के अनुसार उर्वरक विक्रेता के पास 21.05 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध होनी चाहिए। मौके पर पाया कि दुकान पर कोई डीएपी का स्टॉक नहीं था।
इसके अलावा मैनपुरी स्थित गुप्ता खाद भंडार पर निरीक्षण के दौरान भी डीएपी के स्टॉक में गड़बड़ी मिली। फर्टिलाइजर मैनेजमेंट सिस्टम पर 51.3 मीट्रिक टन डीएपी का स्टॉक प्रदर्शित हो रहा था। वहीं परिसर में केवल 25 मीट्रिक टन डीएपी ही उपलब्ध थी। डीएपी के स्टॉक में गड़बड़ी होने पर जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप ने दोनों विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। निलंबन आदेश जारी कर तीन दिन में उर्वरक विक्रेताओं से जवाब भी मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें