नगला सुंदर में एक भट्टा स्वामी अपने स्कूल की चुनाई स्कूल की बिल्डिंग बनवा रहा है। जिसकी आज शनिवार को चिनाई दो मिस्त्री और चार लेबर काम कर रही थी। दोपहर 3:00 बजे के लगभग अचानक दीवार भरभरा कर गिर पडी। जिससे दीवार पर काम कर रहे मिस्त्री संजू 35 पुत्र बचान सिंह निवासी वेरई ऒर करु पुत्र लल्लन सिंह निवासी वेरई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद भट्टा स्वामी और मौजूद मजदूरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मलवा को हटाकर दोनों मिस्त्री और मजदूर को मलबे से बाहर निकाला गया गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिस्त्री और लेबर दीवार पर काम कर रहे थे तभी अचानक दीवार भरभरा कर गिर पड़ी मिस्त्री और मजदूर दोनों उस दीवार के नीचे दब गये। हादसे की जानकारी होते ही दोनों मजदूरों के परिजन मौके पर पहुंच गए। डॉक्टर के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।