फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमे की तारीख को लेकर दो वकील भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। न्यायालय में चल रहे मुकदमे की तारीख को लेकर दीवानी परिसर में मंगलवार को दो वकील भिड़ गए। उनके बीच गालीगलौज के बाद जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ वकीलों तथा बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दोनों को समझा शांत कराया। इस संबंध में किसी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

दीवानी में वकालत करने वाले एक वकील का न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। दूसरे पक्ष की ओर से बार एसोसिएशन के एक पूर्व पदाधिकारी मुकदमा लड़ रहे हैं। मंगलवार को मुकदमे की तारीख को लेकर दोनों वकील न्यायालय कक्ष के बाहर निकलकर आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर गालीगलौज हुई। बाद में दीवानी परिसर में ही दोनों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। वकीलों के बीच हो रही मारपीट को देख वहां वादकारियों की भीड़ जमा हो गई।
शोरगुल सुनकर दीवानी के वरिष्ठ वकील तथा बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बीच बचाव करके दोनों वकीलों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दोनों वकीलों के बीच समझौता करा दिया। इस संबंध में किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें