बिहार पुलिस में तैनात हैं पति-पत्नी
शुक्रवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में घायल हुईं स्विफ्ट कार में सवार सुधा बिहार पुलिस में तैनात हैं। उनके पति सतेंद्र शुक्ला भी बिहार पुलिस में हैं। हालांकि हादसे के वक्त सतेंद्र शुक्ला कार में नहीं थे। बाजना कट चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी सतेंद्र सिंह को दे दी गई है।
पेट्रोलिंग गाड़ी पर तैनात कर्मचारी ने ले लिया फोन
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हुई टैक्सी स्विफ्ट कार से एक एप्पल का मोबाइल फोन गायब हो गया। बताया जा रहा है कि यह मोबाइल फोन एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग गाड़ी पर तैनात किसी कर्मचारी ने ले लिया था। टोल इंचार्ज आरबी सिंह ने बताया कि हादसे का शिकार हुई कार से मोबाइल फोन लेने वाले कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।