आगरा के सेप्टीसीमिया रोगी समेत दो संक्रमितों की मौत हो गई है। जबकि 15 नए केस भी मिले हैं। बता दें कि आगरा के सेप्टीसीमिया के साथ उच्च रक्तचाप से पीड़ित कमला नगर निवासी 50 वर्षीय और एक अन्य 51 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमित होने से शनिवार को मौत हो गई। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि दोनों मृतक पहले से बीमार थे। इसके बाद अब मृतकों की संख्या 60 हो गई। वहीं 15 नए केस के बाद अब संख्या 1035 हो गई है। इनमें 115 केस एक्टिव हैं।