फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या: कर्ज से परेशान रेलवे कर्मी ने दी जान, छात्र का शव भी फंदे पर लटका मिला

Tue, 09 Apr 2024 09:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

रेल कर्मी कर्जा न लौटा पाने से परेशान था, वहीं छात्र ने ये कदम क्यों उठाया इसके कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस दोनों ही मामलों में जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में एक रेल कर्मचारी और ट्रांस यमुना क्षेत्र में हाईस्कूल के छात्र ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ताजगंज के महुआखेड़ा निवासी कृष्णकांत (55) रेलवे में फिटर थे। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। सोमवार सुबह किराएदार ने उनके देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर झांककर देखा। कृष्णकांत फंदे से लटके थे, मौत हो चुकी थी।

परिजन ने पुलिस को बताया कि कृष्णकांत ने किसी साथी को कर्ज दिलवाया था। अब वह साथी रकम नहीं लौटा रहा था। कर्ज देने वाला कृष्णकांत से तगादा कर रहा था। इससे वह तनाव में थे। पुलिस ने बताया कि परिजन की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


दूसरी घटना थाना ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र की है। ज्योति कुंज में सोमवार की शाम को हाईस्कूल के छात्र श्याम किशोर (16) ने फंदे से लटककर जान दे दी। मां दूध लेकर लौटी तो शोर मचाया। छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस आत्महत्या के पीछे कारण पता कर रही है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें