फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अलग-अलग स्थानों से दो किशोरियां हुई अगवा

Sat, 10 Jun 2023 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में अलग-अलग स्थानों से दो किशोरियों को अगवा किया गया। दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस अधीक्षक ने किशोरियों की बरामदगी को संबंधित थाना प्रभारियों को बरामदगी के निर्देश दिए हैं। पुलिस किशोरियों की बरामदगी के लिए सर्विलांस की मदद ले रही है। शहर के एक मोहल्ले से बीते 8 जून की सुबह किशोरी अपने घर से लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की। जिसमें जानकारी हुई कि किशोरी को हर्ष निवासी गद्दी टोला उझानी बदायूं अगवा कर ले गया है। किशोरी के पिता ने पुलिस को जानकारी देते हुए किशोरी को अगवा करने की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संंबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

वहीं सोरोंजी क्षेत्र में एक गांव से 8 जून की सुबह शौच करने खेतों की ओर गई थी। जहां वह वापस न आई तो परिजनों ने उसकी तलाश की। तलाश के दौरान पिता को जानकारी हुई कि किशोरी को अमित, नितिन व सूरज निवासी बहादुर नगर सोरों अगवा कर ले गए हैं। दोनों मामलों को पुलिस अधीक्षक ने सौरभ दीक्षित न संज्ञान में लिया। संबंधित थाना प्रभारियों को सर्विलांस की मदद लेते हुए बरामदगी के निर्देश दिए। थाना प्रभारियों के द्वारा किशोरियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें