फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: यमुना नदी में नहाने के लिए दो दोस्त डूबे, एक की मौत; दूसरे की तलाश कर रहे गोताखोर

Sun, 13 Aug 2023 01:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

दोनों युवक परिवार के साथ दर्शन करने के लिए मथुरा आए थे। इसके बाद वे केसी घाट पर पहुंचे, जहां यमुना स्नान के दौरान डूब गए। 
विज्ञापन
यमुना में तलाश करते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन के केसी घाट पर स्नान के दौरान दो युवक गहरे में डूब गए, जिनमें से गोताखोरों ने एक युवक का शव बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

यहां का है मामला 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात के अहमदाबाद निवासी गज्जर विशाल एवं सोनी श्याम अपने परिवार के सहित वृंदावन दर्शनों के लिए आए हुए थे। मंदिरों में दर्शन के उपरांत दोनों युवक अपने परिवार के सहित केसी घाट स्थित यमुना के तट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान युवकों का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए।

परिजनों ने मचाया शोर

युवकों को यमुना में डूबता देख उनके परिजनों ने शोर मचाया। यमुना तट पर मौजूद निषाद समाज के गोताखोर तत्काल यमुना में कूद गए और डूबे हुए युवकों की तलाश शुरू कर दी। काफी देर की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने गज्जर विशाल के शव को यमुना नदी से बाहर निकलने में सफलता प्राप्त कर ली, जबकि सोनी श्याम की तलाश जारी है। दोनों युवक परिवार सहित वृंदावन दर्शनों के लिए आए हुए थे। युवकों के यमुना में डूबने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें