पिनाहट के जैतपुर-पिनाहट मार्ग पर सोमवार की शाम क्योरी गांव के समीप वैन की टक्कर लगने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक पिनाहट कस्बे का बैटरी व्यापारी भोला खान और दूसरा उनकी बुआ का लड़का राजू खान है।
पिनाहट कस्बा निवासी बैटरी व्यापारी भोला खान (40) सोमवार को अपनी बुआ के लड़के राजू खान (50) निवासी नगला मेवाती आगरा के साथ क्योरी गांव में बैटरी लगाने गया था। शाम करीब पांच बजे दोनों लौट रहे थे, तभी रास्ते में वैन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में राजू खान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भोला खान को गंभीर हालत में पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट और फिर आगरा भेजा। आगरा ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वैन छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष पिनाहट अंजित कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वैन को कब्जे ले लिया गया है।