फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में हावी हो रहा बुखार, जिला अस्पताल पहुंचे दो मरीजों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बुखार के मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिला अस्पताल में भर्ती बुखार पीड़ित एक वृद्ध और एटा के जैथरा निवासी एक युवती की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य मरीज ने दिल का दौरा पड़ने से दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में बुखार और सर्दी जुकाम से पीड़ित 12 मरीज भर्ती कराए गए। नगला फूल सहाय निवासी 80 वर्षीय मातादीन को पिछले कुछ दिनों से बुखार के साथ पेटदर्द था। परिजन ने दो नवंबर को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान पांच नवंबर को दोपहर करीब एक बजे उनकी मौत हो गई। जनपद एटा के जैथरा निवासी सिराजुद्दीन की 16 वर्षीय पुत्री मुस्कान को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था परिजन उनका एक निजी डॉक्टर से अलीगंज में उपचार करा रहे थे। शनिवार को वहां से गंभीर हालत में मुस्कान को रेफर किया गया। परिजन उसे लेकर मैनपुरी जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव चंदरपुर निवासी 65 वर्षीय तारादेवी को शनिवार को दिल का दौरा पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल ने बताया कि दो मरीज मृत अवस्था में लाए गए थे। वहीं, वृद्ध को बुखार के साथ फेंफड़ों में संक्रमण आदि की बीमारी भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें