बटेश्वर। तीर्थ स्थल बटेश्वर में रविवार शाम करीब 5 बजे बंदरों के हमले में दो श्रद्धालु घायल हो गए। शिकोहाबाद से बाइक पर दर्शन करने आए अरुण कुमार और शमशेर सिंह जब मंदिर से यमुना घाट की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में बंदर ने उन पर हमला कर दिया। दोनों श्रद्धालुओं के हाथों को काट लिया। वहां मौजूद लोगों ने लाठी-डंडों से बंदर को भगाया। श्रद्धालुओं ने निजी चिकित्सक से प्राथमिक उपचार कराया।