ओपीडी में 859 मरीजों को दिया गया उपचार
जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को 440 महिलाएं और 419 पुरुष उपचार के लिए पहुंचे। ओपीडी में सबसे अधिक भीड़ फिजीशियन और बाल रोग विशेषज्ञ के पास रही।
सर्दी में रखें बच्चों और बुजुर्गों का ख्याल
सीएमओ डॉ. पीपी सिंह का कहना है कि सर्दी बढ़ने के साथ ही बच्चे और बुजुर्ग सर्दी जनित बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों के सर्दी से बचाव पर ध्यान दिया जाए। बच्चों और बुजुर्गों को सुबह शाम गर्म कपड़े पहनाएं। जरा भी दिक्क्कत होने पर तुरंत उपचार दिलाएं
सीएमएस डॉ. मदनलाल ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती एक वृद्ध की मौत हुई है वहीं तीन दिन के एक बच्चे को मृत अवस्था में लाया गया था।