फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल दीं लाशें: पोस्टमार्टम के बाद घर लाए युवक का शव, अंतिम संस्कार से पहले उठाया कफन; उड़े परिवार वालों के होश

Wed, 05 Jul 2023 10:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ था। अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। उसी वक्त जब  पोस्टमार्टम हाउस से आई लाश से घरवालों ने जब कफन उठाया तो उनके पसीने छूट गए।
 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर हाईवे पर मंगलवार सुबह सड़क हादसे में गुना के पिकअप चालक विष्णु की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद शाम को पोस्टमार्टम गृह के कर्मचारियों ने परिजन को विष्णु की जगह दूसरे व्यक्ति का सीलबंद शव दे दिया। वह बिना देखे शव ले गए। परिजन 335 किलोमीटर दूर शव को लेकर पहुंचे। आखिरी बार चेहरा देखा तो होश उड़ गए। शाम को वापस आए। पुलिस से शिकायत की। गनीमत रही कि विष्णु का शव पोस्टमार्टम गृह में रखा मिल गया। उसकी पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन

ग्वालियर हाईवे स्थित तेहरा फार्म पर मंगलवार की सुबह पिकअप पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में मध्य प्रदेश के गुना निवासी चालक विष्णु की मौत हो गई थी। हादसे की जानकारी पर परिजन थाना सैंया पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम गृह पर एत्मादपुर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव लाया गया था

 

पोस्टमार्टम के बाद चिकित्सक और कर्मचारियों ने परिजनों को विष्णु की जगह अज्ञात व्यक्ति शव सौंप दिया। घरवाले किराये पर गाड़ी लेकर शव घर ले गए। बजरंगगढ़ में अंतिम संस्कार की तैयारी की गई थी। तभी आखिरी बार चेहरा देखने के लिए शव को खोला गया। बहन ने चेहरा देखा तो उसके भाई विष्णु का नहीं था।
विज्ञापन

एसीपी सैंया पीयूष कांत ने बताया कि पोस्टमार्टम गृह के चिकित्सक और कर्मचारियों की लापरवाही से शव बदल गया था। विष्णु के शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें