फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग मामले में लापरवाही में दो सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। तीन दिन पूर्व बड्डूनगर पीर छल्ला क्षेत्र में नशे की पुड़िया बेचने के चक्कर में हुई फायरिंग की वारदात के मामले में एसपी ने सदर कोतवाली के दो सिपाहियों को सीओ सिटी की रिपोर्ट के आधार पर निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व नशीले पाउडर की पुड़िया बेचने से पड़ोसी युवक के द्वारा मना करने पर विवाद हुआ। नशे का कारोबार करने वाले पक्ष ने पड़ोसी युवक पर हमला कर दिया और गोली लगने से युवक घायल हो गया। मामले की सूचना देने में विलंब करने पर कोतवाली में तैनात सिपाही भूदेव एवं रवी को लापरवाह मानते हुए सीओ सदर ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंपी थीं। पुलिस अधीक्षक ने दोनों ही सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।
लापरवाही के दोषी परिजनों पर सदर कोतवाली के दो सिपाहियों को निलंबित किया गया है। विस्तृत जांच सीओ सदर के द्वारा की जा रही है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई होगी - बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें