फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हालत बिगड़ने पर दो बच्चों की मौत

Thu, 04 Apr 2024 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बच्चे अचानक बीमार हो रहे हैं। उनकी बीमारी की जानकारी नहीं होने के कारण उन्हें समय से उपचार नहीं मिल पा रहा है। बृस्पतिवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य बच्चों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव नगला अनी निवासी हरवीर सिंह की दो साल की पुत्री नित्या को परिजन बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे नहलवा रहे थे कि अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव सिरोलिया निवासी अजब सिंह के तीन महीने के पुत्र हर्षित की बृहस्पतिवार की सुबह अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की ओपीडी में बृहस्पतिवार को बाल मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में 68 बच्चे उपचार के लिए पहुंचें। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि अस्पताल पहुंचे बच्चे को मृत अवस्था में ही परिजन लेकर पहुंचे थे। उसकी मौत का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें