एटा जनपद में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा घटित हो गया। बाइक सवार युवकों को दूध के टैंकर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया, जिसकी हालत गंभीर है।
हादसा एटा जनपद के जलेसर थाना क्षेत्र के कोसमा सकरौली मार्ग पर घटित हुआ। यहां एक दूध के टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार फिरोजाबाद थाना फरिहा के गांव लखौआ निवासी विकास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके भाई रूपेश की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। वहीं बाइक सवार तीसरे युवक योगेंद्र की हालत चिंताजलक बनी हुई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया है।