फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आग से दो बीघा गेहूं की फसल जली

Sun, 16 Apr 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। क्षेत्र के बरसौड़ा गांव में शनिवार की सुबह दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। किसान ने गेहूं की फसल काटकर खेत पर ही एक स्थान पर लांक एकत्रित कर दिया था। जिसकी थ्रेसिंग होनी थी।
विज्ञापन

बरसौड़ा गांव निवासी चरण सिंह ने दो बीघा फसल की कटाई कर लांक को एकत्रित कर दिया। वह गेहूं की थ्रेसिंग के लिए थ्रेसर व ट्रैक्टर की तलाश कर रहा था। शनिवार की सुबह अचानक उसके गेहूं की लांक में आग लग गई। जब ग्रामीणों ने खेत पर धुआं उठते देखा तो इसकी जानकारी चरण सिंह को दी। वह दौड़कर खेत पर पहुंचा। उसके साथ साथ अन्य ग्रामीण भी खेत की दौड़े। जब वह सभी लोग पहुंचे तब तक गेहूं की लांक पूरी तरह से जल चुकी थी। आग से लगने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का मुआयना किया। किसान के द्वारा किसी के द्वार आग लगाए जाने का शक जताया जा रहा है।
कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि गेहूं की लांक में आग लगने की सूचना पुलिस मौके पहुंच गई। मामले में अभी तक कोई तहरीर ग्रामीण ने पुलिस को नहीं दी है। यदि तहरीर दी जाती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें